मारपीट और छिनैती में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। बैनामा के दौरान तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के पुराना चौक निवासी फैयाज ने तहरीर दी कि वह जमीन बैनामा कराने मंगलवार को रजिस्ट्री आफिस गए थे। उनके मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर उनसे पचास हजार रुपये छीन लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने पुराना चौक निवासी रियाजुल, जैनुल, सियाजुल, शमशुद्दीन, अकील और वकील समेत छह पर मारपीट और छिनैती का केस दर्ज किया। सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा पक्ष गलत तरीके से बैनामा करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित
लार रोड। रामजानकी मार्ग पर कुंडौली-लार रोड के बीच बुधवार को इंटरलॉकिंग ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली लार रोड की तरफ जा रही थी। कुंडौली के समीप ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग ठीक था कि किसी को चोट नही आई ।ट्रैक्टर चालक व मजदूरों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।