.....
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार ब्लाॅक परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पुराने कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ।
ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि ग्राम सभा से विकास कार्य शुरू होता है। सरकार की मंशा है कि हर गांव का विकास हो, इस उद्देश्य से विकास की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।
खंड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने ग्राम सभा में कराए जा रहे कार्यों के बारे कहा कि जो भी कार्य कराए जाएं, वे मानक के अनुसार हों। ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने गांव में कराए जाने वाले कार्यों की सूची बना कर कार्यालय में जमा करें।
ब्लाॅक प्रमुख अनुभा सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख पति उमेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह, राजित यादव, मन्नू मिश्र, संजय यादव, रामनारायण यादव, अशोक यादव, अन्नू यादव, रामप्रताप, मुन्ना खान, रामबिलास यादव सहित एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, सुनील मिश्र आदि बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।