फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लग्जरी कार से 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत मैरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब ढुलाई में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की लक्जरी कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसओ मैरवा राहुल कुमार ने बताया कि यूपी बार्डर से कुछ दूरी पर स्थित परसिया गांव के समीप नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई और मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर की पहचान विशाल प्रताप सिंह निवासी ग्राम किशोरी छापर थाना बनकटा जिला देवरिया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी शराब तस्करी मामले में सारण जिले के जनता बाजार थाना में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें