फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ-दस यूथ की टीम बनाकर लोगों को जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के एक पैलेस में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विजय लक्ष्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। नेताओं ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। युवाओं से एक बूथ-दस यूथ की टीम बनाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे में टुकड़े-टुकड़े गैंग का हित शामिल किया है। इससे साफ है कि पार्टी आतंकवादी, देशद्राहियों और अलगाववादियों की हिमायती है। उनका घोषणा पत्र गैरजिम्मेदाराना दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही लोकतंत्र स्थापित किया जा सकेगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने सोशल मीडिया से जुड़े नए मतदाताओं से पाकिस्तान परस्त नेताओं से लोगों को आगाह करते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष डॉ.अंर्तयामी सिंह, विभ्राट चंद कौशिक, रणजीत राय, संजय सिंह, जितेंद्र पाल, मारकंडेय शाही, मनोज राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विंधेश पांडेय और संचालन छोटू सिंह ने किया। इस दौरान सांसद कमलेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, राजन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, हिमांशु पांडेय, विपुल दूबे, रिंकू सिंह, सतेंद्र वर्मा, मनीष गुप्ता, अमित जायसवाल, मोहम्मद अली चौधरी आदि उपस्थित रहे।
पूर्व चेयरमैन अजीत ने थामा भाजपा का दामन
बरहज। भाजपा युवा मोर्चा के विजय लक्ष्य सम्मेलन में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें और उनके दर्जन भर सहयोगियों को कैबिनेट मंत्री और विधायक सुरेश तिवारी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें