फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स स्लैब पांच लाख किए जाने से हर वर्ग है खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट पर हर वर्ग ने अपनी मुहर लगा दी है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला, कर्मचारी हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार इस बजट के जरिए सरकार ने चुनावी राह को सरल बनाने की भरपूर कोशिश की है। यही कारण है कि बजट के बाद जहां आम लोगों ने इसकी खुलकर प्रशंसा की वहीं विपक्षी इसे बकवास बताने से नहीं चूके। उन्होंने भी इसे चुनावी बजट करार दिया। बहरहाल, लोकसभा में पेश बजट पर जिले के लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी है। इनकम टैक्स स्लैब को ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने और दो हेक्टेयर खेती वाले किसानों के खाते में हर साल छह हजार दिए जाने के निर्णय को हर वर्ग ने सराहा है। देश को सुरक्षित व मजबूत करने के लिए रक्षा बजट बढ़ाए जाने का भी सभी ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


व्यापारी बोले: संतुलित है बजट
टॉयर के थोक विक्रेता अजय पोद्दार का मानना है कि सरकार ने सभी लोगों को ध्यान में रखते हुए संतुलित बजट पेश किया है। हालांकि उन्हें टायर सहित अन्य सामानों पर 28 प्रतिशत जीएसटी के 18 प्रतिशत होने की उम्मीद थी। मोहन रोड के आभूषण विक्रेता गोविंद वर्मा ने बताया कि बजट में किसानों, मध्यम वर्ग, शिक्षकों व नौकरीपेशा लोगों का ध्यान रखा गया है। बैंक व डाकखाने से ब्याज की सीमा को 10 से बढ़ाकर 40 हजार तक करमुक्त किया जाना बेहतर निर्णय है। तेज प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह चुनावी बजट है और इसमें व्यापारियों को झुनझुना दिया गया है। कैश रिवेट की बात बेमानी है।

युवाओं ने कहा: रक्षा बजट बढ़ाना सराहनीय कदम
युवा शिक्षक संध्या यादव ने बताया कि टैक्स स्लैब पांच लाख किया सभी के लिए फायदेमंद होगा। रक्षा बजट तीन लाख करोड़ से अधिक किया गया है। वर्तमान में इसकी जरूरत भी ज्यादा है। इससे देश की सेना मजबूती होगी। स्नातक छात्र रामप्रकाश ने कहा कि कई सालों बाद किसी सरकार ने किसानों की सुधि बेहतर तरीके से ली है। अब किसानों को आत्महत्या करने पर नहीं मजबूर होना पड़ेगा। एलएलबी छात्रा ज्योत्सना शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से असंगठित क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गृहणियां बोली- अब नहीं देना पड़ेगा टैक्स
फोटो-सुनीता तिवारी, प्रिया गुप्ता।
देवरिया खास की सुनीता तिवारी ने बताया कि पांच लाख तक की कमाई पर टैक्स में छूट अच्छा कदम है। पहले ढ़ाई लाख सलाना आमदनी पर ही टैक्स देना पड़ रहा था। जो पैसा बचेगा वह परिवार की जरुरतों पर खर्च करेंगे। गृहणी व शिक्षिका प्रिया गुप्ता ने भी कहा कि टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाना जरुरी था। कई सालों से इसकी मांग हो रही थी। उज्जवला योजना के तहत फ्री आठ करोड़ फ्री एलपीजी कनेक्शन महिलाओं को मजबूती प्रदान करेगा।

विशेषज्ञ बोले: जनता के हित में है बजट
सीए रूपक अग्रवाल ने बताया कि यह आम जनता को समर्पित बजट है। इसमें किसान, आम आदमी, सेवानिवृत्त आफिसर के साथ ही रक्षा क्षेत्र का ख्याल रखा गया है। छोटे व मध्यम वर्ग के किसानों को सालाना छह हजार सीधे उनके खाते में देना ऐतिहासिक कदम है। 60 से ऊपर के मजदूरों को प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से हर माह तीन हजार रुपये पेंशन अच्छा निर्णय है। वहीं अधिवक्ता सिंहासन गिरी ने बताया कि सरकार ने किसानों व सैनिकों का विशेष ध्यान दिया है। रक्षाक्षेत्र में बड़ा फैसला किया गया है। अधिवक्ता हित में भी कुछ कदम उठाए जाने चाहिए थे।

नौकरीपेशा लोगों ने कहा- आम से लेकर खास पर हुई मेहरबानी
कृषि विभाग में कार्यरत अविनाश कुमार गुप्ता ने कहा कि बजट पूरी तरह सबका साथ, सबका विकास को लक्ष्य करके बनाया गया है। गरीब किसानों का इसमें विशेष ख्याल रखा गया है। आम से लेकर खास तक के लिए इसमें कुछ न कुछ है। वहीं सुधीर पटेल ने बताया कि पुरानी पेंशन को लेकर इसमें कुछ नहीं कहा गया है, यह निराशाजनक है। जबकि पूरे देश के कर्मचारी इसे लेकर आंदोलन कर रहे हैं। टैक्स स्लैब को देर से बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें