फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज में सछास ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम गेट पर प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम गेट पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि केंद्र-प्रदेश की सरकारें छात्रों और नौजवानों की विरोधी सरकार हैं। जहां एक ओर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने में फिसड्डी साबित हो रही है। छात्रसभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बीआरडी में छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं, जिनके भविष्य के साथ प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। जिला प्रशासन बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया की भूमि वापस नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विकास यादव, अंकित कुमार, राणा कुशवाहा, हरिओम यादव, इमामुद्दीन खान, शोभित जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, आनंद जायसवाल, आकाश यादव, कमलेश सिंह, ज्ञानचंद प्रजापति, अशोक मद्धेशिया, रामप्रताप चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें