फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की रोशनी से जगमगा उठा हनुमान मंदिर सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों से जगमगाया हनुमान मंदिर सरोवर
विज्ञापन


संस्कार भारती की ओर से आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संस्कार भारती की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर सरोवर पर आयोजित हुआ। संगठन के सदस्यों ने पांच हजार दीपों की श्रृंखलाओं से इसे सजाया। एक साथ जब सारे दीप जले तो सरोवर की छटा देखते ही बन रही थी। हर कोई इस पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लेने को आतुर दिखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम हनुमान मंदिर सीसी रोड स्थित सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने गंगा आरती करके किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में श्रीराम-सीता विवाह, राम का राज्याभिषेक, शंकर-पार्वती के प्रसंगों पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष के अलावा जनपद व्यापार मंडल के संरक्षक विजय प्रसाद, उपेंद्र त्रिपाठी, संस्कार भारती के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, डॉ.के सिंह ने जीवन में जलते दीपों के महत्व को बताया। संचालन महामंत्री राजेंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र मौर्य, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, कृष्णमोहन गुप्ता, रविकांत मणि, पूनम मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, यशोदा जायसवाल, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें