फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती अवसर निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल महिलाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अग्रवाल महासभा की ओर से महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार की दोपहर मोहन रोड से हाथी, घोड़े, बैंडबाजा, अग्रकुल की ध्वज पताका एवं समाज के गोत्र के प्रतीक चिन्हों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा एवं झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र रही। अग्रसेन चौक पर शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन से निकली शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मोतीलाल रोड, अग्रसेन चौक, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, मालवीय रोड होते हुए पुन: अग्रसेन भवन पर शाम को पहुंची। यहां पर समाज के लोगों ने अग्रवाल समाज के उत्थान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं व्यवसाय में विकास के साथ ही समाज के विकास के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। इसके बाद प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। इसमें महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत सात अक्तूबर को आयोजित चित्रकला, आरती थाल सजाओ, वेस्ट मैटेरियल क्राफ्ट एवं नान फायर कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चित्रकला जूनियर वर्ग में उत्सव, शौर्य, सिद्घि, सीनियर में सृष्टि केडिया, सुहानी केजरीवाल, रिद्घि केडिया क्रमश: पहले तीन स्थानों पर एवं आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रियांशी, सुखी, वेस्ट मैटेरियल क्राफ्ट में पीयूष व अक्षत अग्रवाल प्रथम व द्वितीय रहे। रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मारवाड़ी समाज के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में शरद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विनय भगत, पुरुषोत्तम मारोदिया, संतोष पोद्दार, रोहित अग्रवाल, विकास कानोडिया, अजय नांगलिया, प्रवीन केडिया, सौरभ अग्रवाल, शिव टिबड़ेवाल, सुरेश कमानी, सज्जन केजरीवाल, मनोज गोयल, अरुण जाखोदिया, ममता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, मोनिका, अंजू, अंशूल कमानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें