फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदानित कॉलेजों के स्ववित पोषित शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

------------
अनुदानित कॉलेजों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग

प्वाइंटर
- अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्व वित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ का सम्मेलन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ ने विनियमितीकरण होने तक अपना संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। रविवार को नगरपालिका सभागार में संगठन की बैठक में लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जातीं, महाविद्यालयीय शिक्षक चैन से नहीं बैैठेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों के विनियमितीकरण सहित अन्य मांगें जायज हैं। उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर संगठन इसे पूरा कराने का प्रयास करेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. अंशू केडिया ने कहा कि 10 अक्तूबर तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। अध्यक्षता डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह व संचालन डॉ. संजय मिश्र ने किया। इस दौरान संयोजक डॉ. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. सुधांशु शुक्ल, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अखंड चंद, डॉ. श्रीराम यादव, डॉ. महेंद्र सुल्तानिया, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. वैभव मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें