फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
गौरी बाजार से छात्र सर्वजीत की मौत फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भाई के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले 10वीं के छात्र की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बड़ा भाई भी बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर ब्लाक के समीप की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गुड़डी गांव निवासी वीर बहादुर सिंह का छोटा पुत्र सर्वजीत सिंह (15) देवरिया के निजी स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह बड़ा भाई मंजीत उसे बाइक पर बिठाकर स्कूल छोड़ने आ रहा था। बाइक बैतालपुर ब्लाक के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे सर्वजीत के सिर में गंभीर चोट आई। हेलमेट न होने से मंजीत भी जख्मी हुआ। आनन-फानन में दोनों भाइयों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सर्वजीत को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरी बाजार एसओ परमाशंकर यादव के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें