फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर माने लोग, हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मझौलीराज गंडक नदी के किनारे मृत जवान को सलामी देते जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। उधमपुर में तीन दिन पूर्व बीमारी से दम तोड़ने वाले बीएसएफ जवान अजय रावत का शव सोमवार को मझौलीराज के किला चौराहा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचा। बेटों की नौकरी और बेटी की शादी के लिए सहायता की मांग को लेकर परिजन डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे डीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। इसके बाद गंडक नदी पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शव लेकर पहुंचे साथी जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

मझौलीराज के किला चौराहा निवासी 50 वर्षीय अजय रावत जम्मू कश्मीर के उधमपुर बॉर्डर पर बीएसएफ की 88वीं बटालियन में तैनात थे। शनिवार को ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द की शिकायत पर साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिजन व ग्रामीण शव की प्रतीक्षा कर रहे थे। सोमवार सुबह 11 बजे बीएसएफ के वाहन से जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां कृष्णा देवी, पत्नी मीरा देवी व बहनें ममता देवी व पुष्पा देवी, बेटी शिवानी, बेटे अभिलाष, अश्वनी और हर्ष का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन तीनों बेटों की नौकरी व बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर डीएम को बुलाने की जिद करने लगे। दोपहर एक बजे डीएम अमित किशोर व एसपी एन.कोलांची पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। डीएम, एसपी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, चेयरमैन गौरी शंकर गुप्त ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गार्ड ऑफ आनर के बाद बड़े बेटे अभिलाष ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान एसडीएम शशिभूषण, तहसीलदार संजीव राय, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, धर्मेंद्र पांडेय, रत्नेश मिश्रा, अशोक कुशवाहा, चंद्रभूषण पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें