फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान कैडेट बेहोश, हंगामा

विज्ञापन
एनसीसी कैडे्टस का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडी इंटर कॉलेज में एनसीसी का कैंप लगा है। मंगलवार को रेंज फायरिंग के दौरान दो युवतियां बेहोश हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां उनका उपचार हुआ। इलाज में देरी होने पर एनसीसी कैडेटों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बीआरडी इंटर कॉलेज में एनसीसी 52 बटालियन का कैंप लगा है। दोपहर में फायरिंग के लिए युवतियों को फायर रेंज ले जाया गया था। तल्ख धूप होने के कारण बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज की कैडेट निधि और सुबाष इंटर कॉलेज की खुशी दीक्षित अचेत हो गई। दोनों को लेकर कैडेट व शिक्षक जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे। इलाज में देरी होने से नाराज कैडेटों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे के बाद डॉक्टर पहुंचे और इलाज किया। कैडेटों के घर वालों ने एनसीसी कैंप में अव्यवस्था का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि कई बार कैडेट्स बेहोश हो चुके हैं। कैंप में इलाज का कोई इंतजाम नहीं है। कर्नल उदय सिंह उदावत ने बताया कि एक जून को भी खुशी बेहोश हुई थी। घर वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। आज अचानक ऐसा हुआ है। इसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें