फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल पर्ची के लिए किसानों का हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीगंज। गन्ना समिति के कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज किसानों ने कार्यालय में ताला बंद कर सोमवार को सड़क जाम कर दिया। समिति पर किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना किराने के लिए न तो समय से पर्ची दी जा रही है और न ही समय से पर्ची हायल हो पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राघवेंद्र चौबे, विकास कुशवाहा, दीपक, सुधीर कुशवाहा, दीनानाथ कुशवाहा, मुंशी, रामबृक्ष, बिहारी कुशवाहा आदि किसान सोमवार को गन्ना समिति पहुंचे और गन्ना तौल पर्ची की मांग करने लगे। कुछ देर बाद कर्मचारियों के तरफ से संतोष जनक जबाब नही मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार की अगुुवाई में समिति के कार्यालय में ताला बंद कर हंगामा करते हुए रामकोला-लक्ष्मीगंज तिराहे को जाम कर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर रामकोला एसओ राहुल कुमार सिंह ने किसानों से बात कर रास्ता खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे कप्तानगंज तहसीलदार मनोज तिवारी ने किसानों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद कुछ देर बाद जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह भी समिति पर पहुंच कर किसानों से बात किया। उन्होंने किसानों को बताया कि लक्ष्मीगंज समिति के लिए स्थायी सचिव दे रहे हैं जो सप्ताह के सभी कार्य दिवस किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का सीएल दो दिन में फीड हो जाएगा। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें