फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने दिया मदद का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से हुई मुसहर महिला की मौत
विज्ञापन

पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव की मुसहर समुदाय की महिला की शनिवार को लंबी बीमारी की बाद मौत हो गई। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
इस गांव के केश्वर गोंड की 45 वर्षीय मीना देवी की मौत शनिवार को हो गई। जीतू, पट्ट दो पुत्र और खुशी व माया दो पुत्रियां हैं। गांव के लोगों ने बताया कि केश्वर की आर्थिक दशा दयनीय होने के कारण मीना का अंतिम संस्कार ग्रामीणों व प्रधान के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सदर तहसीलदार संजय कुमार राय ने बताया कि देखने से उस परिवार की हालत बेहद तंग दिख रही थी। उन्होंने उसके राशनकार्ड के बारे में जानकारी ली, जिसमें मानक के अनुसार इस परिवार को राशन मुहैया होता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें