फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में दिल्ली से आएंगा बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव के लिए दिल्ली से प्रिंटेड बैलेट पेपर आएगा। इसके लिए निकाय चुनाव में लगे सभी आरओ से डमी बैलेट पेपर का खाका मांगा गया है। जिला प्रशासन को खुद के संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट मांगना होगा। इससे जुड़ी जरूरी निर्देश उप निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ को दिया है।
विज्ञापन

निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने को लिए निर्वाचन आयोग तमाम कोशिशें कर रही है। इस बार वोटिंग के दौरान प्रयोग होने वाले बैलेट पेपर का रंग बदला गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का सफेद और नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का हरे रंग का बैलेट पेपर होगा। वहीं वार्ड सदस्यों का गुलाबी रंग का। शनिवार को चुनाव चिन्ह जारी होने के बाद आरओ अपने-अपने नगर पंचायत, नगर निकाय और वार्ड सदस्यों का डमी बैलेट पेपर बनाएंगे और उप निर्वाचन अधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद बनाए गए डमी बैलेट पेपर को दिल्ली की एक संस्था को भेजी जाएगी और वहां पर बैलेट पेपर प्रिंट होगा। जिला प्रशासन ट्रक से खुद की व्यवस्था से बैलेट मंगाएगा और जिले पर बूथवार बैलेट का पैकेट तैयार किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी /सीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव में प्रयोग होने वाला बैलेट पेपर दिल्ली से आएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें