फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद छुड़ाने पहुंचे सिपाही की पिटाई

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया खास मोहल्ले में विवाद छुड़ाने पहुंचे एक सिपाही की पिता-पुत्रों ने जमकर पिटाई की। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। बाद में पहुंची पुलिस पिता-पुत्रों को पकड़कर थाने लाई। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवरिया खास मोहल्ला के योगेंद्र और विनोज के बीच शुक्रवार की दोपहर बाद कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद होने लगा। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर एक सिपाही पहुंच गया। इससे नाराज योगेंद्र जायसवाल और उसके बेटों सिंटू और सुधीर ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से सिपाही को बचाया और एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना के बाद सीओ सिटी संदीप सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। योगेंद्र, सिंटू और सुधीर की पिटाई की गई। तीनों को कोतवाली लाया गया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर पिता-पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें