फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हरा गांव में डेढ़ प्लाटून पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़हरा गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दूसरे दिन मंगलवार को गांव में डेढ़ प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। गांव के दोनों समुदायों के अधिकांश लोग पलायन कर गए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

बड़हरा गांव के शरीफ के दरवाजे पर स्थित चौक पर ताजिया रखा गया था। सोमवार की दोपहर एक बजे गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए एक पक्ष के लोगों ने जुलूस निकाला। उत्साह में लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे और यह ताजिया पर पड़ गया था। इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने अनूप और अभिनव को पीटकर घायल कर दिया था। बीचबचाव करने पहुंची आंचल को भी चोट लगी थीं। दोनों घायलों का उपचार कराया गया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था। मंगलवार को ऐहतियातन गांव में डेढ़ प्लाटून पीएसी तैनात रही। इससे गांववालों में दहशत है। गांव की सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज
गांव के गरुण दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को सैफ अंसारी, जावेद, नासिर अंसारी, वसीम अंसारी, सगीर अंसारी, शमीम निवासीगण बड़हरा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें