फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर खराब होने से ठप रहा पीएनबी में कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। उमस भरी गर्मी में जहां बिजली नहीं मिल रही है वहीं नगर के पीएनबी शाखा में जेनरेटर खराब हो जाने के चलते कामकाज ठप रहा। ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राहक और बैंककर्मी के बीच कहासुनी हुई। देर शाम तक रकम के लिए बैंक बैठे ग्राहक निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को ठीक होने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। सोमवार को नगर में पूरे दिन बिजली नहीं रही। इसी बीच पंजाब नेशनल बैंक में लगा जेनरेटर भी दगा दे गया। उमस भरी गर्मी में लोग बैंक में कतार लगाकर रकम के लिए देरशाम तक बैठे रहे। बिजली नहीं होने के कारण कामकाज नहीं हो सका। इसको लेकर ग्राहकों व बैंककर्मियों में कहासुनी भी हुई। शाखा प्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि बिजली नहीं रहना और एकाएक जेनरेटर खराब हो जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई है। मंगलवार को जेनरेटर ठीक कर काम काज किया जाएगा। इसके अलावा नगर वासियों को बिजली न होने के कारण उमस भरी गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें