बघौचघाट। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाने और बेटियों को समाज में उत्तम स्थान दिलाने के लिए पथरदेवा के मेदीपट्टी में टॉपर छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ था। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर जिला जज मोहम्मद शफीक ने कहा कि बेटियां कुदरत की नायाब धरोहर हैं। बेटियों के बगैर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। खंड विकास अधिकारी राम अधार उपाध्याय ने कहा कि मां की तुलना पृथ्वी से की गई है। मां से ज्यादा सहन शक्ति किसी के पास नहीं होता। इसलिए बेटियों को समाज में उत्तम स्थान मिलना चाहिए। इस दौरान माधवेंद्र पांडेय, विनय सिंह, धर्मवीर भारती, डॉ कमरे आलम, निखिलेश त्रिपाठी ने विचार रखे। सम्मानित होने वाली छात्राओं के नाम साबिया खातून, अनजहा शेख, सुकर खातून, पुनीत सिंह, अफसरी खातून, पुनीत सिंह, आदित्य गौतम, कामिनी, अंकिता राय आदि हैं।