फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद के ढेर पर रामपुर कारखाना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना इस समय बारूद के ढेर पर है। कारण कि नौतन हथियागढ़ मेें बरामद डेढ़ क्विंटल से अधिक बारूद थाना परिसर में रखा गया है। यदि यहां थोड़ी भी चूक हुई तो बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को रामपुर कारखाना, तरकुलवा और बघौचघाट की पुलिस ने रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ में छापामारी कर अवैध रूप से पटाखा बनाने के कार्य का भंडाफोड़ किया। बरामद पटाखे और बारूद की कीमत 25 से 40 लाख रुपये की बीच बताई जा रही है। इसे पुलिस ने थाने में ही रखा है। बताया जा रहा है कि यह थोड़ी भी असावधानी हुई तो विस्फोट हो सकता है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि पटाखा और बारूद थाने में ही सुरक्षित रखा गया है। त्योहार को देखते हुए इसे तैयार कराया जा रहा था।

एलआईयू फेल
देवरिया। जिले की एलआईयू फेल हो गई है। हालत यह हो गई है कि जिले में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी एलआईयू को नहीं हो पा रही है। अन्य मामलों की तरह रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ में पकड़े गए पटाखा कारोबार की भनक तक एलआईयू को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें