सलेमपुर। बिजली विभाग के प्राइवेट लाइनमैनों को सात माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके लिए ठेकेदार का चक्कर लाइनमैन लगा रहे हैं। आर्थिक तंगी से परेशान लाइनमैनों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लाइनमैनों शनिवार से धरना देने की चेतावनी दी है।
विद्युत उपकेंद्र 15 प्राइवेट लाइनमैन काम करते है। ठेकेदार के जरिए इनकों मानदेय मिलता है। आरोप है कि सात माह पूर्व ठेकेदार सात माह पूर्व ठेकेदार लाइनमैनों को काम पर रखा। लेकिन आज तक फूटी कौड़ी तक नहीं दिया। फोन करने पर ठेकेदार मोबाइल बंद कर ले रहा है और झूठा आश्वासन दे रहा है। इससे नाराज प्राइवेट लाइनमैनों ने हड़ताल कर विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रात हो या दिन बिजली खराब होने पर तुरंत पहुंचकर ठीक करते है। इस दौरान कई साथियों की जान भी जा चुकी है। लेकिन विभागीय अफसरों की अनदेखी के कारण मजबूरी में ठेकेदार के वर्कर बनकर काम करना पड़ रहा है। इसका भी भुगतान समय नहीं हो पा रहा है। अगर कोई हादसा होता है तो अफसर हाथ खड़ा कर लेते है। लाइनमैनों ने चेतावनी दी है कि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो, वह शनिवार से धरना देंगे। प्रदर्शन करने वालों में कलाम, अनिल यादव, मनोज दूबे, राजन सिंह, प्रेम कुमार, रवि, विश्वंभर, पप्पू सिंह, असरफ अंसारी आदि शामिल रहे।