देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सवरेजी रूप गांव में बुधवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखा 30 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सवरेजी रूप गांव के रामविलास रावत बुधवार की रात को झोपड़ी में सोए थे। रात 10 बजे उनकी झोपड़ी जलने लगी। उनके चिल्लाने पर गांव के लोग जुटे और पानी फेंककर आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। रामविलास का कहना था कि वह एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। झोपड़ी जलने से रुपये और सारा सामान जल गया। गुरुवार की सुबह रामविलास रावत ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि किसी ने उनकी झोपड़ी में आग लगाई है। एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।