फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर गांववालों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानाध्यापक के निलंबन से नाराज गांववालों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। गांववालों का कहना था कि यदि प्रधानाध्यापक की बहाली नहीं की गई तो वे बच्चों का विद्यालय से नाम कटवा देंगे। बीएसए ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैतालपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार के प्रधानाध्यापक नित्यानंद चौबे और सहायक अध्यापक प्रभा देवी के बीच कई महीने से विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे की शिकायत बीएसए और डीएम से की थी। डीएम ने मामले की जांच का आदेश बीएसए को दिया था। बीएसए ने बीईओ पंकज सिंह, पंकज मौर्य और सीमा पांडेय की कमेटी बनाकर जांच कराया। जांच अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि प्रधानाध्यापक नित्यानंद चौबे सहायक अध्यापक प्रभा देवी की योग्यता पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते रहते हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने बीएसए को प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने दो दिन पहले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इससे नाराज गांव के मुन्ना यादव, किशन विश्वकर्मा, रामायन, दिनेश, रामचंद्र, सुनील, सीपी गुप्ता, पप्पू समेत तमाम लोग बीएसए कार्यालय पहुंचे और निलंबन के विरोध में हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि प्रधानाध्यापक नित्यानंद काफी मेहनत करते हैं। उन्हीं की वजह से विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ी है। यदि उनको बहाल नहीं किया गया तो वे लोग अपने बच्चों का नाम कटवा लेंगे। बीएसए उपेंद्र कुमार ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद गांववाले माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें