फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार के युवक की हिमांचल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। हिमाचल प्रदेश में दो मंजिल बिल्डिंग से गिरकर वेेल्डर मैकेनिक की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। घर वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र भीखम छपरा गांव निवासी रविंद्र तिवारी के घर की माली हालत ठीक नहीं है। इनका तीसरे नंबर का 20 वर्षीय बेटा अभय तिवारी शिमला में एक कंपनी में वेल्डर का कार्य करता था। घरवालों के अनुसार गुरुवार को कंपनी में काम करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से दो मंजिल छत से वह नीचे केमिकल में गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी कंपनी के वर्करों ने घरवालों को दी। इससे घरवालों में चीख पुकार मच गई। युवक दीवाली की छुट्टी में घर आया था और होली का त्योहार बीताने के बाद अप्रैल में गया। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। कुछ साल पूर्व इसके बड़े भाई की मौत हो चुकी है। तीन बहनों में दो की शादी हो गई है, जबकि एक बहन प्रीती की शादी करनी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ दरवाजे पर लग गई। मां शारदा और बहनों की दहाड़े देख दरवाजे पर आए लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें