देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार की दोपहर घर में घुसकर दो युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक छेड़छाड़ करने वाले युवक भाग गए थे। परिवारवालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग किसी काम से देवरिया में आए थे। घर पर युवती और उसकी एक बहन थी। बहन किसी काम से दूसरे के घर चली गई । युवती को अकेला देखकर गांव के ही दो युवक घर में घुस गए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती भी की। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। इससे पहले ही छेड़छाड़ करने वाले युवक भाग गए थे। सूचना के बाद परिवार के लोग घर पहुंचे। युवती ने परिवारवालों को सारी बात बताया। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि घर में अकेली देखकर दो युवकों ने छेड़छाड़ और जबरदस्ती की। तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।