देवरिया। सदर तहसील में बुधवार को तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारियों को विदाई दी गई। अधीनस्थों ने कार्यकाल की सराहना की। सभागार में आयोजित विदाई समारोह में तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, कानूनगो रामनरेश गुप्त, लेखपाल रविंद्र सिंह, मदन प्रसाद, जियाउल्लाह खान, शंभू प्रसाद, बाबूराम मौर्य, ओमप्रकाश चौरसिया, हंसनाथ प्रसाद, विभूति पाल लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इन सभी लोगों को अंगवस्त्र और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एसडीएम राकेश सिुंह ने कहा कि आम लोगों के साथ अच्छा सुलूक करें। उनके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। लेखपाल संघ के प्रदेेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्त होना नौकरी का हिस्सा है। कर्मचारी बेहतर कार्य करें ताकि लोगों की दुआएं मिलती रही। इस दौरान जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, अशोक कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार मिश्र, मकसूद आलम, ओमप्रकाश मौर्य, रामानंद पाल आदि रहे। इसके अलावा गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने बुधवार को मुख्य कोषाधिकारी डॉ. एनकेडी द्विवेदी को विदाई दी। उनको सम्मानित किया। इस दौरान डीएसओ केजी पांडेय, देवेंद्र मणि, आत्माराम त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, राजाराम चौरसिया, ईश्वर दत्त मणि, सत्यप्रकाश राय आदि रहे।