फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार चल रहे सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। कत्ल के मामले में फरार चल रहे सगे भाइयों को पुलिस ने चोरी के सोलर पंप के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाई शातिर हैं। एक भाई हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को यह सफलता वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की देर शाम मिली। लंबे समय से यह वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन

बढ़या हरदो गांव निवासी वीरू और पंकज सगे भाई हैं। भलुअनी थाने में हुए एक कत्ल के मामले में दोनों 2016 से फरार चल रहे थे। मईल पुलिस शाम को वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक से दोनों युवक आते हुए दिखाई दिए। तलाशी कि दौरान इनके पास से सोलर पंप का मोटर मिला। संदेह होने पर जांच की गई तो मोटर चोरी का था। वीरू मईल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि दोनों शातिर बदमाश हैं। केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें