फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लग्जरी कार से 501 लीटर शराब बरामद, महिला-पुरुष गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। बिहार की गुठनी पुलिस ने रविवार की सुबह वीआईपी नंबर प्लेट लगी लग्जरी कार से 501 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर उसमें सवार महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक की पहचान गोरखपुर निवासी मोहम्मद हाफिजुर रहमान के रूप में हुई है, जबकि महिला गोरखपुर की रीमा वर्मा है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के मेहरौना की ओर से सफेद रंग की काले शीशा वाली लग्जरी कार बिहार की तरफ जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद बिहार के गुठनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने गश्ती दल और 112 नंबर पुलिस वाहन को अलर्ट कर दिया। रामजानकी मार्ग पर गुठनी चौराहे और तेनुआ मोड़ के बीच पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
विज्ञापन

भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कार चालक ने बताया कि शराब गोरखपुर से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें