फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंद घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी और जेवरात चोरी

Wed, 28 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के धनौती लाला गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। सभी कमरों का ताला तोड़कर सात-आठ बक्सों में रखा 50 हजार रुपये नकदी और कीमती जेवरात ले उड़े। घटना करीब पांच दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष मंगलवार को थाने पहुंच तहरीर दी है।
विज्ञापन


धनौती लाला गांव निवासी पुष्पा श्रीवास्तव के पति की मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले वह अस्वस्थ होने पर बड़े बेटे के पास दिल्ली चली गईं। कहा जा रहा है कि 22 जनवरी की रात चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए और सभी कमरों का ताला तोड़कर सात-आठ बक्सों में रखा कीमती जेवरात उठा ले गए। पुष्पा श्रीवास्तव का कहना है कि चोरी हुए बक्सों में पुश्तैनी करीब 36 सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकदी रखा हुआ था।
पीड़िता दिल्ली से गांव आने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें