एक नवंबर को होनी वाली मतगणना में 5000 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सभी बैंकों और एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
वहीं मतगणना कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ ने प्रशिक्षण में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
मतगणना की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम बैठक हुई थी।
उसमें डीएम ने बताया कि एक नवंबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना की जाएगी। मतगणना दोल् पालियों में पूरा कराया जाएगा।
इसके लिए डीएम ने सभी आरओ और एआरओ को बिना किसी प्रलोभन या दवाब में काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी आरओ को जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची बनाने का निर्देश दिया।
वहीं सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि मतगणना कार्य में सरकारी विभागों के अलावा जिले के सभी बैंकों और एलआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ऐसा जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए किया गया है। मतगणना में 5000 कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे। इसमें सुरक्षा और पुलिस कर्मी शामिल नहीं हैं।
मतगणना ड्यूटी से बचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण नहीं लेने और मतगणना में भाग न लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।