फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिन बारिश ढहा 50 मीटर लंबा आरसीसी नाला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sat, 16 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में करोड़ों रुपये की लागत से बना आरसीसी नाला पहली ही परीक्षा में फेल हो गया। बिना बारिश के ही करीब 50 मीटर लंबा नाला भरभराकर गिर पड़ा। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रस्ताव पर डुमरी पांडेय चक रोड से थाना गेट तक करीब डेढ़ किमी लंबे आरसीसी नाले का निर्माण कराया गया था। शासन से धन अवमुक्त होने के बाद करीब दो करोड़ रुपये की लागत से एक साल पहले नाला बनवाया गया था। इस नाले से आंबेडकर वार्ड और डुमरी चौराहे के आसपास के लोगों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद थी, मगर निर्माण के एक साल के भीतर ही नाले का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।
बृहस्पतिवार की रात देवरिया-कसया मार्ग स्थित गंडक कॉलोनी गेट से थाना गेट के सामने तक नाले का पश्चिमी हिस्सा अचानक गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल पहले बना पुराना नाला काफी मजबूत था, मगर उसे तोड़कर नया नाला बनवाकर सरकारी धन की बर्बादी की गई।
विज्ञापन

सभासद लक्ष्मण जायसवाल और भाजपा मंडल महामंत्री रजत जायसवाल, रामलाल चौरसिया ने बताया कि निर्माण शुरू होने से पहले ही अधिकारियों को पत्र देकर पुराने नाले को न तोड़ने की मांग की गई थी, मगर उनकी बात अनसुनी कर दी गई। अब नाला गिरने के बाद लोगों की आशंकाएं सही साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

...
कोट
मामला संज्ञान में आया है। ठेकेदार को नाला दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
रोहित पांडेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें