फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी में एलटी तार पर गिरा पेड़, 50 घरों की बिजली गुल

Sat, 27 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। क्षेत्र में शनिवार की शाम आई आंधी में खोरीबारी सड़क मार्ग पर मिश्रौली दीक्षित गांव के सामने एलटी तार पर पेल उखड़ कर गिर गया। जिसमें दो बिजली के पोल टूट गए। जिसके चलते मिश्रौली दीक्षित करीब 50 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं एक घंटे तक भटनी -खोरीबारी सड़क मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। रास्ता अवरोध होने से घंटों लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज आंधी आई। भटनी-खोरीबारी सड़क मार्ग पर मिश्रौली दीक्षित गांव सामने सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ उखड़ कर एलटी तार पर गिर गया। इसमें बिजली के दो पोल टूट गया। जिसके चलते मिश्रौली दीक्षित गांव के 50 घरों की बत्ती गुल हो गई। बिजली नही मिलने से लोग परेशान दिखे। अवर अभियंता शक्ति कुमार सिंह ने कहा कि तेज आंधी में पेड़ उखड़ने से दो पोल और तार टूटे है। जल्द पोल की व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें