फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रियासतों को एक कर नेहरू ने राष्ट्र निर्माण में किया बड़ा काम

Sat, 27 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गांधीजन मंच की ओर से नागरी प्रचारिणी में आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि तथा उपस्थित लोग
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन सोसाइटी ऑफ गांधीजन स्टडीज के अध्यक्ष प्रो.सतीश कुमार राय ने कहा कि नेहरू को गांधी ने तो भारत को नेहरू ने गढ़ा था। अंगेजों ने भारत को राष्ट्र नहीं बल्कि अपने साम्राज्य का यूनिट बनाया था। नेहरू ने विभिन्न रियासतों को एक कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।
विज्ञापन

वह शनिवार को गांधीजन मंच की ओर से नागरी प्रचारिणी सभा के गांधी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रो.आनंद दीपायन ने कहा कि आज ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है जैसे नेहरू पुनर्जीवित हो गए हैं। अध्यक्षता उप्र बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन मणि त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम को ऋषिकेश मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन सरोज कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान उद्भव मिश्र, राजमंगल सिंह, जितेंद्र मोहन गुप्त, हीरानंद राय, िश्विाजी राय, सच्चिदानंद मिश्र, गंगा प्रसाद कुशवाहा, पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

गांधीजन मंच की ओर से नागरी प्रचारिणी में आयोजित संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि तथा उपस्थित लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें