फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु से मूर्ति विसर्जन के लिए हटाई जाएंगी 45 जाली

Sat, 27 Sep 2025 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपरवार। प्रत्येक वर्ष उग्रसेन सेतु से मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल ने एसपी संजीव सुमन के साथ मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
सहूलियत को लेकर उन्होंने पुल पर लगी 45 जाली हटवाने के निर्देश दिए। पुलिस से पुल पर भीड़ कम करने और सुरक्षा इंतजाम का चाक-चौबंद व्यवस्था कराने को कहा। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी संजीव सुमन तिवारी लाव-लश्कर के साथ उग्रसेन पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन

डीएम के आने की जानकारी होने पर पहले से अधिकारी मौजूद थे। मुख्य चौराहे से पुल तक प्रकाश के पुख्ता इंतजाम कराने के साथ साफ-सफाई कराने और मूर्ति विसर्जन के दिन रामजानकी मार्ग पर जाम जैसी समस्या न उत्पन्न होने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस को अराजकत तत्वों पर नजर रखते हुए सकुशल मूर्ति विसर्जन कराने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, मदनमोहन पाठक, महेंद्र मोहन मिश्र, मनसोक कुमार, प्रहलाद गुप्त, अविनाश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें