फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरे दिन ने 445 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Thu, 23 May 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के मल्टीपरपज हाल व एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने मतदेय स्थल पर हुआ मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के पश्चात जिला पंचायत के मल्टीपरपज हाल व एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने मतदेय स्थल पर पोस्टल बैलट के जरिए मतदान किया। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए थे।
जिले में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बुधवार को पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान कुल 445 मतदान कार्मिकों ने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत पोस्टल बैलेट से मतदान किया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 273 मतदान कार्मिकों ने तथा जिला पंचायत के मल्टीपरपज हॉल में स्थापित पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 172 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सदर लोकसभा क्षेत्र में पोस्ट बैलेट से देवरिया विधानसभा क्षेत्र में 49, पथरदेवा में 18 व रामपुर कारखाना में 39 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बांसगांव संसदीय क्षेत्र में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से 66 व बरहज विधानसभा क्षेत्र से 103 पोस्टल बैलेट से मत पड़े। जबकि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में 35 व सलेमपुर विधानसभा में 135 पोस्ट बैलेट के मत पड़े। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी/सीआरओ जेआर चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कुल 445 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें