फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

317 किमी जिले में बनेगी पीएमजीएसवाई की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
42 सड़कों का डीपीआर बनाने में जुटा महकमा
विज्ञापन

मार्च तक खर्च करना होगा बजट, 317 किमी जिले में बनेगी पीएमजीएसवाई के तहत सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जिले में 317 किमी सड़क बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार ने इसके लिए अपनी मुहर लगा दी है। मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग डीपीआर तैयार करने में जुट गया है। मार्च तक 150 किमी सड़कों के निर्माण का कार्य पूूर्ण करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) तैयारी में जुट गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक कुछ इलाकों में सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।
पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों का एस्टीमेट तैैयार कर आरईएस ने शासन को भेजा था। इसमें पथरदेवा विकास खंड में बघौचघाट से पकहा होते कपिलसवा तक, बनकटा विकास खंड में रामपुर बुजर्ग से प्रतापपुर होते रतसिया, भटनी विकास खंड में बलुआ अफगान से चनुकी घाट तक, रामपुर विकास खंड में हिरामनपुर से संवरेजी बुजुर्ग तक, गौरीबाजार विकास खंड में इंद्रपुर से जंगल वीरवा होते लबकनी तक की सड़कें प्रमुख है। शासन ने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जिस पर भारत सरकार ने अपनी मुहर लगाकर एक किस्त जारी कर दी है। मार्च 2020 तक 150 किमी तक सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने की तैयारी है। शेष सड़कों का निर्माण अगले वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
पीएमजीएसवाई के तहत 317.98 किमी सड़क बनाए जाने की मंजूरी मिली है। 42 सड़कों का डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। मार्च तक 150 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-टीएन राय, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें