फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा का खुराक पीने से 35 छात्र हुए बीमार, भर्ती

विज्ञापन
देस ही। देसही देवरिया के पौहारी छापर गांव में जाकर बीमार बच्चों की जांच करते डॉक्टरों की टीम। व स? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
विटामिन ए की खुराक पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

खुराक पीने से 35 विद्यार्थी बीमार, भर्ती, प्राथमिक विद्यालय पौहारीछापर में दी गई थी खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया/देवरिया। पौहारी छापर प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को विटामिन ए की खुराक विद्यार्थियों को पिलाई गई। परिवारवालों का दावाहै कि दवा पीने वाले 35 विद्यार्थियों की तबीयत रात को बिगड़ गई। हालांकि इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परेशान घरवालों ने बृहस्पतिवार की सुबह दो एंबुलेंस बुलाई और सीएचसी पिपरा दौला कदम पर ले जाकर उनका इलाज कराया। जहां बच्चे अब स्वस्थ हैं। सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम छानबीन कर लौट गई।
देसही देवरिया ब्लॉक के पौहारी छापर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर जिले से स्वास्थ्य विभाग की एक सचल टीम बुधवार को दिन में पहुंची। स्कूल में मौजूद 35 विद्यार्थियों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। दवा की खुराक पिलाने के बाद टीम चली गई और छुट्टी होने के बाद विद्यार्थी अपने घर चले गए। घरवालों के अनुसार देर रात को विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई और उल्टी होने लगा। सिर में चक्कर आना शुरू हो गया। सुबह होते ही सभी बच्चों की तबीयत काफी बिगड़ गई। प्रधान वीरेंद्र राव और राजेश यादव ने एंबुलेंस बुलाई। दो एंबुलेंस की मदद से बीमार 35 विद्यार्थियों को सीएचसी पिपरा दौला कदम पहुंचाया गया। वहां तैनात प्रभारी डॉ ओमप्रकाश सिंह, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. विजय, डॉ. अरविंद पाठक और डॉ. सरिता यादव की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया। एक घंटे बाद उल्टी और सिर दर्द से आराम मिला और डॉक्टरों ने बच्चों को घर भेजा। कुछ देर बाद उसके बाद प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने गांव में जाकर पीड़ित बच्चों का हाल जाना। बीमार बच्चों में गुलशन, चांदनी, पुनीता, अंजली, रंजना, रोशन, दृश्यम, मुस्कान, आंचल, जिया आदि ज्यादा प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विटामिन ए की खुराक पिलाने से विद्यार्थियाें की सेहत नहीं खराब हुई है। दवा की जांच की गई। दवा मानक के अनुसार मिली। सभी बच्चों का इलाज हुआ है। सभी स्वस्थ हैं। प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए है। यह सब कैसे हुआ, बिना जांच रिपोर्ट आए कुछ कहना मुश्किल है।
-डॉ. डीबी शाही, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें