फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभावार वाहनों का रुट चार्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभावार वाहनों का रूट चार्ट जारी
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगेंगे कुल 540 भारी वाहन, 156 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराए जाएंगे छोटे वाहन
14 वाहन फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को दिए गए
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनाव में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए जिले में 540 भारी वाहन लगाए जाएंगे। इन वाहनों का विधानसभावार रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है। 16 मई से वाहनों का जीआईसी और पुलिस लाइंस ग्राउंड पर आना शुरू हो जाएगा, वहीं, 17 मई से इनका संबंधित जगहों के लिए आवंटन आरंभ हो जाएगा।
पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बस एवं ट्रकों की ड्यूटी हर चुनाव में लगाई जाती है। इस बार भी वाहन स्वामियों को चुनाव के तीन माह पूर्व ही अधिग्रहण का नोटिस भेज दिया गया है। विधानसभा के अंतर्गत सबसे अधिक सलेमपुर में 85, देवरिया सदर में 74, पथरदेवा 80, रामपुर कारखाना 79, भाटपाररानी 79, बरहज 72, रुद्रपुर में 71 वाहनों को लगाया जाएगा। एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 540 भारी वाहनों, जिसमें ट्रक व स्कूल वाहन शामिल हैं, को चुनाव में लगाया जाएगा। इनके विधानसभावार जाने का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। जिले में बनाए गए 156 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी छोटे वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 21 जोनल मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वॉड को 21, पर्यवेक्षकों को छह वाहन दिए जा चुके हैं। चुनाव आयोग अगर अन्य गाड़ियों की भी मांग करता है तो उसे वह भी उपलब्ध कराया जाएगा। भारी वाहनों के स्वामियों को पहले ही अधिग्रहण का नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


फोटो-
मतदाता सूची के हर पन्ने के होंगे प्रमुख
भाजपा सदर विधानसभा क्षेत्र के संचालन समिति की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा सदर विधानसभा इकाई के लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक ठठेरी गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार की गई।
मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन गांवों में या जिन वार्डों में में अनुसूचित वर्ग के लोग हैं, उनके बीच एक प्रमुख कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर भेजा जाए। वह दिन में कम से एक घंटा उनके बीच जाकर मोदी सरकार के कार्यों को बताए। आठ या दस गांवों पर एक भाषण देने वाला कार्यकर्ता या नेता लगाया जाए, जो उस जगह के प्रमुख स्थलों पर मोदी सरकार की योजनाओं को सभाओं के माध्यम से जानकारी दे। हर बूथों पर दो से तीन दिन में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दें। वोटर लिस्ट के जिस पन्ने के प्रमुख होंगे, उन मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के लिए मतदान कराएंगे। लोकसभा क्षेत्र संयोजक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि मतदाता सूची का अध्ययन फिर एक बार ठीक से कर लें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह व संचालन प्रेम अग्रवाल ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, प्रभारी देवरिया विधानसभा मुक्तिनाथ त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, धनुषधारी मणि, रामाज्ञा चौहान, भूपेंद्र सिंह, संजय राव, डॉ.सत्यप्रकाश मणि, नित्यानंद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, सतेंद्र मणि, शैलेंद्र सिंह आजाद, राजन यादव, कामेश्वर सिंह, डॉ.महेश्वर सिंह, रमेश वर्मा, अंकुर राय, चंद्रभान यादव, महेंद्र राय, राजेश मिश्रा, हेमंत मिश्रा, पवन मिश्रा, आशीष गुप्ता, संजय सिंह सैंथवार आदि मौजूद रहे।

महिला सम्मेलन की सफलता की बनाई रूपरेखा
सम्मेलन में पांच हजार महिलाओं को लाने का रखा गया लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को गरुलपार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें 11 अप्रैल को होने वाले महिला सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। सभी मंडल से इसमें महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भारती शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में पांच हजार महिलाएं शामिल हों, ऐसा हम लोग प्रयास करें। सम्मेलन के लिए महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी संबंधित मंडलों में जाकर सम्मेलन की सफलता के लिए महिलाओं से संपर्क करें। प्रभारी महिला मोर्चा कृष्णानाथ राय ने कहा कि भाजपा के भी कार्यकर्ता महिलाओं से बात कर सम्मेलन में पहुंचने का निवेदन करें, ताकि यह सम्मेलन ऐतिहासिक हो सके। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र संयोजक प्रेम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, सतेंद्र मणि, लीलावती विश्वकर्मा, महामंत्री मिनती सिंह, मुन्नी शर्मा, रेनू देवी, आरती शर्मा, उमा भारती, आशा ओझा, दुर्गावती, पूनम पटेल, मीनू कुमारी, विजयलक्ष्मी सिंह, सरिता देवी, लालती देवी, अवतारी देवी, सुनीता कुशवाहा, शाहिदा खातून, निर्मला गौतम, नंदनी मिश्रा, गीता गुप्ता, यशोदा देवी आदि उपस्थित रहे।

फोटो समाचार...
दो सौ सीटों पर लड़ेगा तोगड़िया का हिंदुस्थान निर्माण दल
सदर संसदीय सीट से अवनीश मिश्र होंगे प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। हिंदुस्थान निर्माण दल के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर पटेल ने कहा कि देश की संस्कृति बचाने के लिए नई सरकार बनानी होगी। राम मंदिर बनाने, कश्मीर से धारा 370 हटाने व गरीबी मिटाने के लिए हमने जिसे सत्ता की बागडोर सौंपी वो देश के मूल मुद्दे से भटक गए। अब बदलाव का वक्त आ गया है। ये बातें उन्होंने रविवार को ओवरब्रिज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
पटेल ने कहा कि राम मंदिर पर भाजपा की नियत साफ हो चुकी है। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अयोध्या राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का जो संकल्प 22 साल पहले लिया उसे पूरा करने का समय आ गया है। हम खुद सत्ता में आकर मंदिर निर्माण करेंगे। कश्मीर से धारा 370 हटेगा और सेना का सम्मान भी बढ़ाया जाएगा। पार्टी दो सौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। देवरिया लोकसभा सीट से अवनीश मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सरकार में आकर हम भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या दुर करने का काम करेंगे। व्यापारियों के हित में कानून बनाया जाएगा। चुनाव आयोग से पानी की टंकी सिंबल प्राप्त हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार तेज करने की अपील की।

फोटो समाचार...
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बरहज। नगर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रत्याशी बदलने की मांग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजा। यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घोषित प्रत्याशी का पार्टी की रीति-नीति से कोई सरोकार नहीं है। प्रत्याशी पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ता उनका सहयोग नहीं कर पाएंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष मनोज राव, राधारमण पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, इसराइल, जफर आलम, जयराम उपाध्याय, रामसुमेर शुक्ल, विनोद पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हरगोविंद बने सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव
सलेमपुर। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने मईल के हरगोविंद उर्फ गब्बर चौधरी को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इनके मनोनीत होने पर भागलपुर के ग्राम प्रधान गुलाब यादव, मईल के प्रधान वृद्धिचंद यादव, हरिदयाल, आजाद सिंह, प्रेम चौधरी, रामू यादव, प्रमोद चौधरी, रोशन यादव, अनिल शर्मा, उमा गुप्ता, राम प्रवेश ने बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी का जनाधार व संगठन मजबूत होगा। गब्बर चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसे बखूबी से पूरा करते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती दिलाने का काम करूंगा।

सदर सीट के गठबंधन प्रभारी ने तोड़ी आचार संहिता, केस दर्ज
देवरिया। भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी के बाद अब सपा-बसपा गठबंधन प्रभारी विनोद जायसवाल भी आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड की सूचना पर सदर कोतवाली में रविवार को उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। उन भारी हुजूम के साथ जुलूस निकालने का आरोप है। सपा-बसपा गठबंधन से देवरिया सीट के प्रभारी विनोद जायसवाल ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला था। जुलूस में शामिल भीड़ के कारण कई जगह आवागमन बाधित हुआ। सुभाष चौक पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। समर्थकों ने जमकर नारे भी लगाए। फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराई थी। इसे सदर कोतवाली में प्रस्तुत किया। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया। बता दें कि इससे पहले सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा और सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद पर भी आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव में 16 हजार किए गए पाबंद
देवरिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस ने 16 हजार लोगों को पाबंद किया है। चुनाव के दौरान विवाद करने पर पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई कर सकती है। सदर कोतवाली पुलिस ने 2232 लोगों पर कार्रवाई की है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। जिले के सभी 18 थानाक्षेत्रों में 16 हजार लोगों को पाबंद किया है। इसमें तमाम बदमाश शामिल हैं। वहीं, पिछले चुनाव में विवाद करने वालों को भी इसमें शामिल किया गया है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि पाबंद लोगों के घर नोटिस भेजा जा रहा है। छह महीने के लिए उन्हें पाबंद किया गया है। पाबंद किए गए लोगों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। गांव या उस इलाके में विवाद होने पर ऐसे लोगों को पहले पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ और लोगों पर भी पाबंद करने की कार्रवाई की जा सकती है।



असंगठित कामगारों का हित कांग्रेस सरकार में : अमरपाल सिंह
सलेमपुर। संगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं पूर्वांचल प्रभारी अमरपाल सिंह सूर्यवंशी ने रविवार को आयोजित बैठक में कहा कि देश के संगठित मजदूरों, कामगारों के हीक की लड़ाई सदैव कांग्रेस ने ही लड़ी। उसी के दम पर यह वर्ग सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों दबे कुचले पिछड़े को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए न्याय योजना लागू करके 72 हजार रुपये देने का कार्य करेंगे। जिससे यह वर्ग अपना विकास कर सके। इस दौरान राम विलास तिवारी, शीत कुमार मिश्र, अजय कुमार मिश्र, उदयनरायण तिवारी आदि मौजूद रहे।

धनगर समाज करेगा भाजपा का प्रचार
देवरिया। ऑल इंडिया धनगर महासंघ की बैठक रविवार को रघवापुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। पूर्वांचल अध्यक्ष रामविलास पाल धनगर ने कहा कि जो दल समाज को राजनैतिक भागीदारी देगा हम उसी का साथ देंगे। भाजपा ने आगरा सीट से समाज के एक व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। बाकी दल सपा-बसपा की ओर से प्रदेश में एक भी धनगर समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया। लिहाजा, लोकसभा चुनाव में हम सभी भाजपा का सहयोग करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल धनगर, पंकज धनगर, रामेश्वर धनगर, संतोष पाल, रामछबीला धनगर, केदार पाल आदि मौजूद रहे।

महासम्मेलन करेगा पिछड़ा वर्ग महासंघ
देवरिया। अति पिछड़ा वर्ग महासंघ की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें एसएसबीएल इंटर कॉलेज में महासम्मेलन कराने पर विचार-विमर्श किया गया। मैनेजर कुशवाहा ने कहा कि अति पिछड़ा समाज उसी को वोट करेगा, जो हमारी बात शासन तक पहुंचाएंगे। प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि हम वोट तो देते हैं लेकिन हमारी गिनती नहीं होती। सत्ता हासिल करने के बाद नेता हमें भूल जाते हैं। इस दौरान मदन चौहान, धीरज पाल, प्रभुदयाल पाल, विजय कुमार गुप्ता, आशीष चौरसिया, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।

फागू चौहान बने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष
देवरिया। चौहान समाज की बैठक रविवार को खोराराम में हुई। इसमें भाजपा की ओर से फागू चौहान को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। जगदीश चौहान ने कहा कि चौहान समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। जिला मंत्री रामाज्ञा चौहान ने कहा कि समाज के लोग मेहनत लगन के बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। हमारा समाज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ गया था जिसे चौहान समाज का साथ मिला है। पन्नेलाल चौहान, रामवेलास चौहान, रामदेव चौहान, रामाकांत चौहान, रामनगीना चौहान आदि मौजूद रहे।

मनोनयन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
देवरिया। शीर्ष नेतृत्व से अनुमति प्राप्त कर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्बास अहमद अंसारी ने तबारक सिद्दीकी, खुश मोहम्मद, बाबू खां को उपाध्यक्ष व डॉ. लतीफ अली को जिला महासचिव नियुक्त किया है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोज लारी ने रविवार को रवि यादव को लोहिया वाहिनी का जिला सचिव मनोनीत किया। इस पर अशोक यादव, राजीत यादव, रामेश्वर सिंह, महफूज लारी आदि ने प्रसन्नता जताई।



‘दुनिया में बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा’
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को सोमनाथ मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष केशवनाथ त्रिपाठी ने कहा कि विश्व में भारत की हैसियत इस समय प्रमुख देश के रूप में हो रही है। सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाए जाने की मांग भी उठ रही है। पाकिस्तान को अब उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। यह देश का नया रूप है। बैठक को श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अशोक यादव, प्रेमप्रकाश चौरसिया, जयप्रकाश मिश्रा, राजेंद्र चौरसिया, पप्पू मद्धेशिया, जयराम चौरसिया ने भी संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे पूर्व मंत्री
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी के बांसगांव लोकसभा के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सदल प्रसाद सोमवार के रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रविवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नितिश कुमार ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के इस कार्यक्रम में दोनों दलों के सदस्य शामिल होंगे।

विजय संकल्प रैली आज
देवरिया। भाजपा देवरिया लोकसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा का विजय संकल्प रैली व सम्मेलन आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे कोटवा मोड़ स्थित मैरेज हाल में होगी। यह जानकारी देते हुए लोकसभा क्षेत्र संयोजक रवींद्र प्रताप मल्ल ने बताया कि सम्मेलन में सदर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।


भाजपा का पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन आज
रुद्रपुर। भाजपा के लोकसभा बांसगांव के पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन सोमवार को आदर्श चौराहा स्थित एक सिनेमा हॉल में होगा। इसमें पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद संबोधित करेंगे। यह जानकारी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री श्यामा चौहान ने दी।
विज्ञापन

बसपा की नुक्कड़ सभाएं आज से
रुद्रपुर। क्षेत्र में बांसगांव लोकसभा से बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद की छह नुक्कड़ सभाएं सोमवार को होंगी। मंडल जोन इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि पचलड़ी, रामलक्षन, कटाई, नकटापार, डाला, कोरवा और पकड़ी बाजार में नुक्कड़ सभा होगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें