फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्की सड़क से जुड़ेंगे सभी गांव: जयप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

पक्की सड़क से जुड़ेंगे सभी गांव: जयप्रकाश
ऱाज्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी सड़कों की आधारशिला
साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनेगी क्षेत्र की नौ सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों को जोड़ने के लिए साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का कटाई चौराहे पर राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए अच्छी सड़कों का होना जरूरी है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव व टोले मजरों को पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। दो अरब रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। क्षेत्र में 19 बड़ी सड़कें, सात बड़े पुल, राजकीय इंटर और पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा पांच दर्जन अन्य सड़कों का सुंदरीकरण कराया गया। रुद्रपुर विधान प्रदेश में विकास केे मजबूत मॉडल के रूप में जल्द ही उभर कर आएगा। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा लोगों को रोजगार से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ रहा था। ऐसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज की भी स्वीकृति मिल गई है। राज्यमंत्री ने कहा कि ठंड में गरीबों को बचाव के लिए गांव-गांव कंबल बांटे जा रहे हैं। हलका लेखपालों को चौराहों पर अलाव और गांवों में कंबल बांटे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर रमाशंकर निषाद, संगमधर दुबे, देवेेंद्र सिंह, महेश मणि, कर्मवीर सिंह सोलंकी, वैभव सिंह शोले, सूर्यभान सिंह, मंजय निषाद, श्यामा चौहान, राजीव गुप्ता, सुनील निषाद, जेपी सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, दिवाकर निषाद, राजू यादव, श्याम सिंह, बलराम यादव, राहुल, श्रीकृष्ण यादव के अलावा लोक निर्माण विभाग के मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें