फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया क्लब की जमीन खाली कराने के लिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया क्लब की जमीन खाली कराने के लिए नोटिस
विज्ञापन


जिला पंचायत की जमीन में नियम के विरुद्ध चल रहा था क्लब
डीएम से मिले देवरिया क्लब के पदाधिकारी, बीच का रास्ता निकालने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देवरिया क्लब की जमीन खाली कराने के लिए जिला पंचायत ने सचिव को नोटिस दिया है। ढाई दशक से नियम विरुद्घ तरीके से देवरिया क्लब पर पदाधिकारियों का कब्जा था। इसको लेकर क्लब से जुड़े से सचिव व सदस्य परेशान हैं। डीएम से मिलकर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है।
डीएम आवास के पीछे देवरिया क्लब जिला पंचायत की जमीन में है। 1990 में एक साल के लिए जिला पंचायत ने क्लब के नाम जमीन लीज पर दी थी। इसके बाद आज तक इसका नवीनीकरण नहीं हुआ। क्लब का डीएम अध्यक्ष होता है। इस कारण जिला पंचायत के अफसर भी खामोश थे और क्लब के सदस्यों का इस पर कब्जा था। जिला पंचायत प्रशासन ने क्लब के सचिव को नोटिस जारी कर क्लब की जमीन से कब्जा खाली कराने को कहा है। नोटिस मिलने के बाद क्लब के सदस्यों में खलबली मच गई है। इसमें कई ऐसे सदस्य और पदाधिकारी है जो लंबे दिनों से इसमें एक ही पद पर कार्यरत है। इसके बचाव में लोग जुटे हुए हैं। डीएम से मिलकर पदाधिकारियों ने जमीन का नवीनीकरण कराने की मांग की है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र पटेल ने बताया कि नोटिस दिया गया है। जमीन जिला पंचायत की है। अवैध तरीके से देवरिया क्लब का कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया क्लब के लोग आए थे, जिस जमीन में क्लब का भवन है वह जिला पंचायत के नाम से है। इसका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है। जिला पंचायत अगर खाली कराने के लिए नोटिस दिया है तो जायज है।
- अमित किशोर डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें