फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, मंत्री और संयुक्त मंत्री के लिए दो-दो ने किया नामांकन

विज्ञापन
संत विनोवा पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए पर्चा दाखिला करने जाते जुलुस के शक्ल में छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। संत विनोबा कॉलेज में छात्रसंघ गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शनिवार को गहमागहमी के बीच चार पदों के लिए अपने समर्थकों के जोरदार नारेबाजी और बाइक जुलूस के साथ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष चार, मंत्री दो एवं संयुक्त मंत्री को दो छात्रों ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया सुबह प्रारंभ हुई। हालांकि, कॉलेज गेट से लेकर न्यू कॉलोनी चौराहे तक की मुख्य सड़क पंपलेट से पटा हुआ था। चुनाव अधिकारी डॉ. वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बालमुकुंद मिश्र विधि द्वितीय वर्ष, रोहित त्रिपाठी एमएम राजनीति फाइनल इयर, उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक खरवार बीए प्रथम, बबलू कुमार शर्मा बीए प्रथम, अमरेंद्र मणि त्रिपाठी विधि तृतीय वर्ष एवं कुंदन शाह बीए तृतीय वर्ष ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर रोहित कुमार जायसवाल एमए हिंदी द्वितीय वर्ष एवं अमित तिवारी विधि द्वितीय वर्ष, संयुक्त मंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार यादव बीए तृतीय एवं कुलदीप कुमार गुप्ता ने अपना पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को पर्चों की जांच होगी। उसी दिन नाम वापस लिए जा सकेंगे। 12 को ही वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 19 सितंबर को सुबह नौ से अपरान्ह दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक बिना परिचय पत्र के किसी भी छात्र को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें