फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टब में डूबने से बच्चे की मौत, कोहराम

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के महुआडीह गांव में टब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुआडीह गांव में शनिवार की दोपहर सलीम अंसारी की पत्नी टब में पानी भरकर कपड़ा धो रही थी। उसका 13 माह का बच्चा पतरू पास में ही खेल रहा था। कपड़ा धोने के बाद उसे फैलाने के लिए महिला पतरू को छोड़कर छत पर चली गई। नीचे उतरने के बाद देखा कि पतरू टब में गिरा है। उसका सिर पानी में डूबा था जबकि दोनों पैर बाहर थे। उसे बाहर निकालकर महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी पतरू की मौत से काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें