फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उपेक्षा का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
भटनी में बैठक के दौरान हंगामा करते प्रधान और बीडीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सूचना नहीं देने की बात कह हंगामा किया। घंटों हंगामा के बाद ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी की अध्यक्षता में बैठक तो शुरू हुई लेकिन प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने उपेक्षा का आरोप लगा हंगामा करते रहे। बाद में बीडीओ प्रतिनिधि और ब्लॉक प्रमुख के समझाने पर मामला शांत हुआ। ब्लॉक परिसर में बुधवार को पूर्व सूचना के आधार पर क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान को हिस्सा लेना था। सूचना ने मिनले से नाराज क्षेत्र पंचायत के सदस्यों ने हंगामा किया। हंगामा के घंटों बाद बैठक ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी के अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें बलुआ अफगान के प्रधान जयप्रकाश यादव ने बालू खनन बंद होने से शौचालय निर्माण में आ रही दिक्कत के बारे में कहा जिसपर सभी प्रधानों ने समर्थन किया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी, रमाशंकर यादव, सुमेश्वर नाथ तिवारी, तारकेश्वर नाथ तिवारी, धर्मेंद्र यादव, डॉ सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें