फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित घर वालों को मिलेगा पारिवारिक लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तनावपूर्ण माहौल के बीच सरौरा गांव में रविवार की रात पहुंचे डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। बावजूद इसके लोगों ने लाशों का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। डीएम ने सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जमीन विवाद में हुई फायरिंग में रामप्रवेश राजभर, सत्यप्रकाश और इंद्रजीत की मौत हो गई। प्रशासन का दावा है कि रामप्रवेश के नाम से थोड़ी जमीन है। इसकी वजह से इसके परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख और तीनों के घरवालों को पारिवारिक लाभ 30-30 हजार रुपये का चेक देने की बात कही। विवेकाधीन कोष से भी राहत दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गांव में बंजर की जमीन का रामप्रवेश राजभर की पत्नी के नाम पट्टा करने और आवास दिलाने को कहा। करीब दो घंटे मनुहार के बाद गांव वाले नहीं माने तो डीएम और एसपी चले गए। घरवाले रामप्रवेश के परिवार को 50-50 लाख रुपये नकद, एक सदस्य की नौकरी, घायलों को दस-दस लाख नकद रुपये की मांग कर रहे हैं, जो शासन स्तर का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें