फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठों पर छापा, कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार की भोर में इलाके के ईंट-भट्ठों पर छापामारी की। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छठियाव ईंट-भट्ठे से मालिक और मुंशी को 40 लीटर कच्ची शराब के गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर के निर्देश पर भोर में चार से आठ बजे तक कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया। खुखुंदू पुलिस ने जगह-जगह छापामारी की, लेकिन पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही कारोबारी सतर्क हो जा रहे थे। छठियाव में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने भट्ठा मालिक घनश्याम कुशवाहा और मुंशी सलामत को कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। थानेदार ने बताया कि भट्ठा मालिक और मुंशी के पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खुखुंदू ब्लॉक के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन
खुखुंदू। यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का खुखुंदू चौराहे पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। लंबे समय से चली आ रही ब्लॉक बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। मंत्री उपेंद्र तिवारी बलिया से देवरिया जा रहे थे। खुखुंदू के लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोग मंत्री के स्वागत की तैयारी मे लग गए। ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के लोग भी मांगपत्र के साथ चौराहे पर पहुंच गए। मंत्री की गाड़ी पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संरक्षक नथुन राय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राजेश कुशवाहा, चंद्रमोहन राय, पूर्व विधायक स्वामीनाथ, दरोगा राय, श्रीराम गुप्ता, गोपाल, रमेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें