देवरिया। ई-स्टांप के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अगर आदेश वापस नहीं हुआ तो वकील उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। समर्थन दीवानी और कलेक्ट्रेट के वकीलों ने दिया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण गुप्ता ने कहा कि ई-स्टाम्पिंग लागू होने से स्टांप विक्रेता और बैनामा लेखनी करने वाले बेरोजगार हो जाएंगे। इसके विरोध में देवरिया उप निबंधन कार्यालय में ताला जड़ वकीलों ने प्रदर्शन किया। अगर शासन का यह आदेश वापस नहीं हुआ तो वकील चुप नहीं बैठेंगे और कार्यों का बहिष्कार कर आंदोलन जारी रखेगे। प्रदर्शन करने वालों में दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, राधाकृष्ण शुक्ल, ज्ञानेंद्र पांडेय, अरविंद कुुमार आर्य, दिव्यांश पति त्रिपाठी, राकेश मल्ल, पंकज सिंह, अंबरीश मणि त्रिपाठी, शशिभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।