फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं के खोले गए पट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नवरात्रि के साथ ही दुर्गा पूजा की धूम भी शुरू हो गई। शहर के कई स्थानों पर भव्य दुर्गा पांडाल बनाए गए हैं। वहां पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कुछ प्रतिमाओं के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। दुर्गा पंडालों में बज रहे भक्ति गीत से माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

नवरात्रि के दूूसरे दिन भी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने के लिए उमड़ी। श्रद्धालु भोर से ही कतार में लग जा रहे हैं। देवरही मंदिर, गरुणपार काली मंदिर, राघवनगर दुर्गा मंदिर, देवरिया खास काली मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर, अमेठी माता मंदिर, छेरिहवा काली मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, रामगुलाम टोला काली मंदिर, बांस देवरिया काली मंदिर, रुच्चापार दुर्गा मंदिर, इंदूपुर काली मंदिर, बघौचघाट इलाके के हीरमती भवानी धूस देवरिया, जय मां सिंहवाहिनी मंदिर सिधांवे, खुखुंदू के अतहर दुर्मा मंदिर, खुखुंदू दुर्गा मंदिर, खिरसर काली मंदिर, परसिया मिश्र दुर्गा मंदिर, कियारे की भगवती आदि मंदिरों पर मां के पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शहर के सभी देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है। हिंदू सम्राट दल की ओर से नगर पालिका रोड पर भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से पूजन किया गया। महिलाओं और श्रद्धालुओं के भक्तिमय गीतों के बीच प्रतिमाओं का पट खोल गया। इस दौरान भरत कुमार मद्घेशिया, सुधीर गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजन वर्मा, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें