फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितरक विभूति और अमृतलाल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘पत्रकारिता में चुनौती एवं समाधान विषयक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह’ में पत्रकारों ने विधायक सुरेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक ने समाचार पत्र वितरक विभूति और अमृतलाल को सम्मानित कर मान बढ़ाया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और गणमान्यों ने मां सरस्वती चित्र पर दीप जलाकर और पुष्पार्चन किया। भोजपुरी गायक मंटू तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा कि पत्रकार चार अक्षरों से मिलकर बना है अर्थात जो पवन की तरह गतिमान हो, जहां कोई न पहुंचे वहां उसकी लेखनी पहुंचाए, कालज्ञ हो और उसकी लेखनी रचनात्मक हो वही सच्चा पत्रकार है। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि पत्रकारों को खबर लिखते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उनकी खबरें न्यूज हों न कि व्यूज। सभा को प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, रमेश सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, संतोष यादव, प्राचार्य शिवानंद गुप्त, दर्शना श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, सुरेंद्र देव मिश्र, नंदकिशोर गांधी, अरविंद आदि ने संबोधित किया। जबकि अध्यक्षता ग्रापए के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय और संचालन अश्वनी द्विवेदी ने किया। इस दौरान श्रवण गुप्त, संतोष उपाध्याय, जगदीश जायसवाल, अजीत जायसवाल, इंद्रजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें