फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोहराम, और तेज हुआ कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। गोर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर के वेग को देख कछार और दोआबा क्षेत्र के इलाके में कोहराम मचा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर से बंधों पर कटान तेज हो गया है। गोर्रा का कटान बेकाबू होता जा रहा है। कछार के 64 गांव में जल प्लावित होने की आशंका है। दोआबा क्षेत्र के 200 एकड़ किसानों के मक्के की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम गोर्रा नदी लाल निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही थी। राप्ती नदी खतरे के निशान 70.50 से महज 20 सेमी थी। गोर्रा नदी के तटवर्ती गांवों में कटान को देख सिंचाई विभाग के होश उड़े हैं। पिड़रा-भुसवल बांध और भीमसेन मांझा गांव के करीब गोर्रा नदी तेजी से कटान कर रही है। यहां बाढ़ कार्य खंड बैंबो क्रेट बनाकर कटान रोकने का प्रयास कर रहा है, पर तेज बहाव के कारण बैंब्रो क्रेट नदी में बह जा रहे हैं। गांववालों ने बैंबोक्रेट की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा किया। राप्ती नदी मांझा नरायन, गायघाट और केवटलिया गांव पर सीधे टक्कर मार रही है। नदी और बंधे के बीच में बसे नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर गांव के मकान नदी में कट रही है। बरूथनी और मझने नदी में उफान से नगर से सटे किसानों के खेतों की फसलें भी डूबने लगी है। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि सिंचाई विभाग को कटान रोकने के लिए बंधों पर बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें