फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट, छह घंटा बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ट्रांसफार्मर में टेक्निकल फॉल्ट से छह घंटा तक बिजली गुल रही। बच्चों को स्कूल भेजने में दुश्वारियां उठानी पड़ी। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दोपहर के बाद बिजली आई। इसके बाद काम धाम निपटाया। इसके अलावा सोनूघाट समेत 20 से अधिक गांवों में दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शनिवार को एक जुलाई थी। गर्मी की छुट्टी के बाद पठन पाठन का पहला दिन। लिहाजा घरों में बच्चों को स्कूल भेजने में परिवार के लोग जुट गए लेकिन परशुराम चौक स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इसके चलते 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई बाधित करनी पड़ी, जिससे रामलीला मैदान सब स्टेशन से भुजौली फीडर की बिजली सप्लाई रोकनी पड़ी। शनिवार की सुबह सात बजे से बिजली गुल हो गई। घरों की टंकियों से पानी खत्म हो गया। किसी तरह बच्चों को तैयार करा कर स्कूल भेजा गया। दिन के चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। कर्मचारियों की टीम फॉल्ट दूर करने में जुट गई। दोपहर एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भटवलिया के साउथ फीडर में शनिवार की शाम तक बिजली बहाल नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने महकमे के खिलाफ नाराजगी जताई है। कहा कि मनमानी से परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। सोनूघाट समेत 20 से अधिक गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें